दिवाली पर संतों के द्वार पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल, लिया आशीर्वाद

दिवाली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विभिन्न अखाड़ों और मंदिरों का दौरा कर साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास और बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास महाराज से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें उपहार भेंट किए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 2:33 PM IST

Ayodhya: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजन का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया।

गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने प्रसिद्ध मणिराम दास छावनी पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। संतों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामनाएं कीं।

दीपावली के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए (Img: Dynamite News)

दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। इस मौके पर संत राम लखन दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।

रामलला (Img: Dynamite News)

ये भी पढ़ें: दिवाली से एक दिन पहले Yogi सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास महाराज से हुई स्नेहभरी भेंट

मुख्यमंत्री योगी बड़ा भक्त महल भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की। उन्होंने महाराज जी का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया।

दीपावली के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए (Img: Dynamite News)

मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली उपहार प्रदान किया।

Location :  Ayodhya

Published :  8 November 2026, 2:33 PM IST