
व्यापारियों को दिलाई गई सदस्यता
Barabanki: बाराबंकी के जैदपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई का विस्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई का विस्तार किया गया है।
जिसमें करीब 3 दर्जन से अधिक व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई है। व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए सदैव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन तत्पर है। वही नगर महामंत्री ओम निगम व नगर मंत्री नयन ने बताया कि सदस्यता का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
वही सदस्यता ग्रहण करने वाले व्यापारी चंद्रा बीज भंडार, धीरज जायसवाल, लालमंत, आशीष गुप्ता, सब्बीर ताजुद्दीन सहित 3 दर्जन व्यापारी शामिल हुए।
Location : Barabanki
Published : 13 September 2025, 4:38 PM IST