चंदौली के इस गांव में शाम होते ही छा जाता है अंधेरा, 50 परिवारों के इस गांव की हैरान करने वाली कहानी

आजादी के 79 साल बाद भी चंदौली के एक गांव में रोशनी का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। यहां रहने वाले दर्जनों परिवारों के घरों तक अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। आधुनिक दौर में भी अंधेरे में जीवन गुजार रहे ग्रामीणों की उम्मीद अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 September 2026, 5:14 AM IST

Chandauli: देश की आजादी के 79 साल बाद भी चंदौली के एक गांव के कई परिवार अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिकनी के ओरवाटांड़ पुरवा में रहने वाले करीब 40-50 खरवार परिवार आज भी बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 से वह गांव में विद्युतीकरण की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

15 दिन पहले जगी थी उम्मीद

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले बिजली विभाग की ओर से गांव में बिजली पहुंचाने की उम्मीद जगी थी। विभाग ने विद्युतीकरण के लिए लगभग 50 बिजली के खंभे गांव में गिराए थे। खंभे पहुंचने के बाद ग्रामीणों को लगा कि जल्द ही उनके घर रोशन हो जाएंगे और वर्षों का इंतजार खत्म होगा।

विद्युतीकरण में वन विभाग बन रहा रोड़ा

वन विभाग अड़ा रहा टांग

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की आपत्ति के बाद विद्युतीकरण का काम एक बार फिर रुक गया है। उनका कहना है कि वन विभाग की रोक के कारण बिजली के खंभे लगाने का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ग्रामीणों ने दावा किया कि जिस रास्ते से विद्युतीकरण का काम होना है, वहां पहले से ही करीब 20 फीट चौड़ा कच्चा रास्ता मौजूद है।

चंदौली में बच्चों के विवाद में चले चाकू, एक युवक की तड़प-तड़पकर मौत

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

समस्या को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग की आपत्ति का जल्द समाधान कराकर गांव में बिजली पहुंचाने का काम शुरू कराया जाए।

बदायूं में सड़क पर उतरी कांग्रेस: UPI MDR के विरोध में निकाला जन आक्रोश मार्च, परशुराम चौक पर पुलिस से तीखी झड़प

ग्रामीणों  ने प्रशासन से की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना उनके लिए बड़ी परेशानी है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर उनके घरों तक बिजली पहुंचाने की मांग की है।

 

Location :  Chandauli

Published :  19 September 2026, 5:07 AM IST