चंदौली में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, बिहार जा रहे तीन वाहन पकड़ाए, पांच आरोपी हिरासत में

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डीजल कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से 3600 लीटर डीजल बरामद किया। बिहार ले जाए जा रहे डीजल की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 May 2026, 3:08 PM IST

Chandauli: जिले में अवैध डीजल कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से करीब 3600 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद किया गया डीजल बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। अवैध रूप से डीजल की तस्करी और कारोबार की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन वाहनों को पकड़ा। जांच के दौरान वाहनों से भारी मात्रा में डीजल बरामद हुआ।

Chandauli News: लंगर के लिए सिलेंडर नहीं… गुरुद्वारा कमेटी ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, पढे़ं पूरी खबर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद डीजल की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान

जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सैयदराजा थाना क्षेत्र में यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध डीजल कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Chandauli Accident: पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर दुकानों में जा घुसी; पढे़ं पूरी खबर

सीओ सदर ने दी जानकारी

क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अवैध डीजल ले जाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि तीन वाहनों से लगभग 3600 लीटर डीजल बरामद किया गया है, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में पांच अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Chandauli

Published :  25 May 2026, 3:08 PM IST