शॉर्ट सर्किट या साजिश का खेल? चंदौली में बंद बाइक गैराज से निकलीं आग की ऊंची लपटें; जलकर खाक हुई सर्विसिंग को आई बाइक

चंदौली में बंद बाइक दुकान के अंदर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। समय रहते स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे दुकान में खड़ी करीब एक दर्जन पुरानी बाइकें जलने से बच गई। अब पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आग की वजह तलाश रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 September 2026, 1:08 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी के पास स्थित इमरान बाइक प्वाइंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बंद दुकान से आग की तेज लपटें उठती देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर की स्थिति देखी।

सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक आग की चपेट में

दुकान के अंदर लगी आग की चपेट में सर्विसिंग के लिए खड़ी एक बाइक आ गई, जिससे वह जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

रात के अंधेरे में कौन दे गया इस बड़ी वारदात को अंजाम? चंदौली में देसी शराब की दुकान का खुला वो राज जिसे देख दंग रह गया सेल्समैन

समय रहते आग पर पाया काबू

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे दुकान में मौजूद करीब एक दर्जन पुरानी बाइकें आग की चपेट में आने से बच गईं। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से टल गया।

शॉर्ट सर्किट या आगजनी? जांच में जुटी पुलिस

दुकान में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सके।

चंदौली में घर की सफाई के दौरान विवाद, पड़ोसियों पर युवती से मारपीट का आरोप

धानापुर थाना क्षेत्र का मामला

घटना धानापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस आग लगने की परिस्थितियों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Chandauli

Published :  26 September 2026, 1:08 PM IST