प्रयागराज में मासूम की मौत का खुलासा, इकलौते बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरपुर में हुई बालक की मौत की गुत्थी बहरिया थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सुलझा ली है। बालक की मौत किसी अन्य ने नहीं बल्कि उसकी सगी मां सोना देवी ने ही कपड़े के लैश से गला घोट कर मारा था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 8:36 PM IST

प्रयागराज:  बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरपुर में हुई बालक की मौत की गुत्थी बहरिया थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सुलझा ली है। बालक की मौत किसी अन्य ने नहीं बल्कि उसकी सगी मां सोना देवी ने ही कपड़े के लैश से गला घोट कर मारा था। बालक के पिता ने बीती रात सोना देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया तो बहरिया पुलिस तत्काल सोना देवी को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

पतली रस्सी या कपड़े से गला दबाकर मारा गया

बताया जाता है कि मंसूरपुर निवासी पूर्णमासी लाल मौर्य बहरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर को वह करेली इलाहाबाद में मजदूरी कर रहा था। सुबह भतीजे महेंद्र ने फोन पर बताया कि बेटे रामसुख की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह घर पहुंचा तो शव दरवाजे पर रखा था। पत्नी सोना देवी ने बताया कि बेटा 28 अक्टूबर की रात सराय सुल्तान रामलीला देखकर 11 बजे लौटा और पेट दर्द बताकर सो गया। पिता को गले पर दाग का निशान देखा तो उसने उसने बहरिया पुलिस को फोन पर बताया और पोस्टमार्टम कराया। पी एम रिपोर्ट में आया कि बताया कि किसी पतली रस्सी या कपड़े से गला दबाकर मारा गया है।

Fatehpur News: चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

बड़ी बहन संगीता ने खोला

बड़ी बहन संगीता ने खोला राज घटना के बाद घर में बेटी संगीता लगातार रो रही थी। 30 अक्टूबर को पिता ने कारण पूछा तो संगीता ने रोते हुए बताया कि कल रात मम्मी ने रामसुख को कपड़े के लेस से गला दबाकर मार डाला। जब मेरा भाई छटपटा रहा था तो मैं जाग गई थी। मैंने देखा कि मम्मी ने लेस से उसका गला दबाकर खींच रही थी। मैं यह देखकर डर गई फिर मम्मी ने मेरे भाई के पीठ पर मार रही थी। मैंने पूछा क्यों मार रही हो, तो मम्मी ने कहा रामसुख मेरा जीना हराम कर रखा है रात-दिन गाली देता है, मारता-पीटता है, मैं इससे ऊब गई हूं। तब तक मेरा भाई मर चुका था।

Fatehpur News: चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मम्मी ने मुझे भी धमकी दी कि किसी को बताओगी तो तुम्हें भी तुम्हारे भाई की तरह मार डालूंगी। केवल तीन लोग ही घर में मौजूद थे। पिता के मुताबिक 28 अक्टूबर की रात घर में पत्नी सोना देवी, बेटा रामसुख, बेटी संगीता और वह खुद चार लोग मौजूद थे। उसने कहा कि बेटी की बात पर हमें पूरा विश्वास है। पुलिस ने पिता पूर्णमा जीसी लाल मौर्य की तहरीर पर मां सोना देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है।

Location :  Prayagraj

Published :  31 October 2026, 8:35 PM IST