
Bulandshahr: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के शिकारपुर नगर पालिका क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीरें सामने आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने भारी जलभराव होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश के ही सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे नगर पालिका के विकास और स्वच्छता के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर पालिका शिकारपुर से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
शिकारपुर में बदहाल व्यवस्था
Maharajganj: बार-बार आने वाली शिकायतों पर अब होगी सख्त कार्रवाई? डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का नया फरमान
गंदे पानी के जमा होने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को डर है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक कार्यालय के सामने ही ऐसे हालात हैं तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई के दावों पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ कागजों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। अस्पताल और सरकारी कार्यालय के सामने गंदा पानी जमा होना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
गाजियाबाद में 12 गाड़ियों के साथ जिंदा जला 80 साल का बुजुर्ग, पढ़ें खौफनाक मंजर की दर्दनाक कहानी
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो सकते हैं।
CHC के बाहर भरा गंदा पानी
क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि जनता टैक्स देती है, लेकिन बदले में उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। अब सभी की निगाहें नगर पालिका प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
Location : Bulandshahr
Published : 9 May 2026, 3:52 PM IST