बदायूं में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, बाइक सवार 3 युवकों ने फल विक्रेता को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिनदहाड़े फल विक्रेता पर हमले की घटना सामने आने से इलाके में हलचल मच गई। सहसवान थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने फल विक्रेता राजवीर पर सरिया और डंडों से हमला कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 October 2026, 6:11 PM IST

Budaun: जनपद में दिनदहाड़े फल विक्रेता पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सहसवान थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने फल विक्रेता राजवीर के साथ सरिया और डंडों से मारपीट की। हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला सहसवान थाना क्षेत्र के अकबराबाद चौराहे का है जहां दिनदहाड़े फल विक्रेता राजवीर पर हमला किए जाने का आरोप है।

बदायूं में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवकों ने राजवीर के साथ सरिया और डंडों से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पीड़ित ने की मांग 

पीड़ित ने दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। वहीं मामले में सहसवान पुलिस का कहना है कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पीड़ित ने मोनू ठाकुर, देवेंद्र पाल सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद चौराहे के दुकानदारों में भय का माहौल बताया जा रहा है।

बदायूं में घर लौट रहे पंचायत सहायक की दर्दनाक मौत, एक टक्कर ने उजाड़ दिया परिवार; हादसे के बाद चालक फरार

पुलिस की कार्रवाई 

इस संबंध में थाना सहसवान पुलिस ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Location :  Budaun

Published :  21 October 2026, 6:08 PM IST