सहसवान की राजनीति का एक बड़ा अध्याय समाप्त, सपा के कद्दावर नेता ओमकार सिंह यादव नहीं रहे
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और सहसवान विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे ओमकार सिंह यादव का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से बदायूं समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।