बदायूं पुलिस की दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल

बदायूं पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें भीड़ नियंत्रण, आंसू गैस और सुरक्षा उपकरणों का अभ्यास किया गया। SSP अंकिता शर्मा ने कहा कि इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होती है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 10 April 2026, 12:36 PM IST

Budaun: बदायूं जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस बल ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया।

भीड़ नियंत्रण का किया गया रिहर्सल

ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस दोनों की भूमिका निभाई। भीड़ नियंत्रण, पथराव से बचाव और स्थिति संभालने की प्रक्रिया को वास्तविक परिस्थितियों जैसा बनाकर अभ्यास किया गया।

कई टीमों में बांटकर हुआ अभ्यास

पुलिस बल को विभिन्न टीमों जैसे अभिसूचना इकाई, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, अश्रु गैस पार्टी और घुड़सवार पुलिस में बांटा गया। सभी टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं ताकि समन्वय की क्षमता परखी जा सके।

प्रदर्शन से शुरू हुई स्थिति

अभ्यास की शुरुआत शांतिपूर्ण प्रदर्शन से हुई, जिसमें पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन स्क्रिप्ट के अनुसार भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर दिखने लगी।

बदायूं में बड़ा हादसा : छज्जा गिरने से मजदूर युवक की दर्दनाक मौत; पढ़ें पूरी खबर

आंसू गैस और उपकरणों का प्रयोग

भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने चेतावनी के बाद हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद आंसू गैस, हैंड ग्रेनेड और अन्य दंगारोधी उपकरणों का उपयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया।

घायलों के बचाव का भी अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने और दंगाइयों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। साथ ही सभी सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की गई।

भीड़ नियंत्रण का अभ्यास (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

इलाज में लापरवाही या साजिश? बदायूं में चौथे बच्चे को जन्म देने से पहले सुनीता की मौत, क्या पुलिस दे पाएगी इंसाफ?

SSP ने किया निरीक्षण

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि ऐसे अभ्यास पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करते हैं और आपात स्थिति में बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी जवानों के प्रदर्शन की सराहना की।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। क्षेत्राधिकारी नगर, उझानी, दातागंज, सहसवान, बिल्सी और बिसौली सहित अन्य अधिकारी तथा रिक्रूट आरक्षियों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को परखा।

Location :  Budaun

Published :  10 April 2026, 12:36 PM IST