जरूरी काम से निकला था अमन, रास्ते में मौत ने घेरा! बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की पहचान करने में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 20 October 2026, 2:13 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार को कादरचौक थाना क्षेत्र में असरासी और रमजानपुर गांव के बीच स्थित धर्म कांटे के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर लगने से सड़क पर गिरा युवक

मृतक की पहचान अमन पुत्र नन्नकू उर्फ सिद्दीकी निवासी भमुइया गांव, थाना कादरचौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन बाइक से किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

बदायूं के नगला मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 43 साल से जारी विशाल भंडारे की परंपरा

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलने पर कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पलक झपकते ही उजड़ गई हंसती-खेलती गृहस्थी! बदायूं में दवा लेकर लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

CCTV फुटेज से वाहन की तलाश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Location :  Budaun

Published :  20 October 2026, 2:13 PM IST

Advertisement