सैकड़ों लोगों के घायल होने से शेर का आतंक समझ दहशत में जी रहे लोग अब समझे हकीकत

बदायूं के बिसौली में दहशत का कारण बना एक खतरनाक कुत्ता मारा गया, लेकिन इससे पहले उसने सैकड़ों लोगों को घायल कर दिया था। शादी समारोह से शुरू हुई यह घटना पूरे इलाके में खौफ का कारण बन गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 12:58 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में कई दिनों से दहशत का कारण बना एक खतरनाक और आक्रामक कुत्ता मारा गया। यह डॉग इतना हिंसक था कि उसने अब तक करीब 200 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इसके मारे जाने के बाद पूरे इलाके में राहत की लहर दौड़ गई है।

शादी समारोह से शुरू हुई दहशत की कहानी

इस खौफनाक घटना की शुरुआत एक शादी समारोह से हुई, जब यह पागल कुत्ता अचानक भीड़ में घुस गया और लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद वह लगातार गांवों, खेतों और कस्बों में लोगों को निशाना बनाता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार उसका शरीर भूरा था और उसका चेहरा शेर जैसा दिखाई देता था, जिससे वह और ज्यादा डरावना लगने लगा।

Reabareli Accident: तेज रफ्तार वाहन बना पति-पत्नी के लिए काल, मासूम की हालत नाजुक

बच्चों, महिलाओं और किसानों पर लगातार हमले

यह कुत्ता बिना किसी उकसावे के बच्चों, महिलाओं और किसानों पर हमला कर देता था। कई जगहों पर लोगों में भगदड़ मच गई और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लोग अकेले बाहर निकलने से डरने लगे थे।

200 से ज्यादा लोग घायल

घटना के दौरान बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 से अधिक लोगों का पंजीकरण हुआ। करीब 60–70 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई, जबकि कई अन्य निजी अस्पतालों में इलाज कराते रहे। कुल मिलाकर करीब 200 लोग इस हमले का शिकार बने।

Gorakhpur News: परिवारों की आंखें खुशी से नम! ऑपरेशन ‘मिलाप’ से 313 बेटियां सकुशल बरामद

बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रहे किसान पर जब इस कुत्ते ने हमला किया, तो उसने आत्मरक्षा में फावड़े से वार कर दिया। यह वार इतना गंभीर था कि कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

Location :  Budaun

Published :  23 April 2026, 12:58 PM IST