नोएडा की सड़कों पर अचानक क्यों उतरीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी? बारिश के बीच खोली सिस्टम की बड़ी पोल

नोएडा में लगातार बारिश के बाद जलभराव से नाराज बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह सड़कों पर उतरीं। उन्होंने शहर का निरीक्षण कर नालों की बदहाल स्थिति, प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 July 2026, 4:01 PM IST

Noida: Shalini Singh की चर्चा उस समय तेज हो गई जब कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह लगातार बारिश के बाद शहर की बदहाल व्यवस्था का जायजा लेने खुद सड़कों पर उतर गईं। करीब 20 घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश ने खोल दी तैयारियों की पोल

Shalini Singh दौरे के दौरान मुख्य सड़कें, सर्विस रोड, चौराहे, आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव देखने को मिला। कई जगह नालियां ओवरफ्लो कर रही थीं, जबकि खुले नालों में बिजली के तार पड़े मिले, जिससे बड़े हादसे की आशंका जताई गई। कई फैक्ट्रियों में पानी घुसने से लाखों रुपये के नुकसान की जानकारी भी सामने आई।

बारिश के बीच होती रही नालों की सफाई

निरीक्षण के दौरान Shalini Singh ने देखा कि जिन नालों की सफाई मानसून से पहले पूरी होनी चाहिए थी, उनकी सफाई बारिश के दौरान ही भारी मशीनों से कराई जा रही थी। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि समय रहते तैयारी होती तो शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

Shalini Singh ने कहा कि हर साल नालों की सफाई, सीवेज और जल निकासी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में पूरा शहर पानी में डूब जाता है। उन्होंने कहा कि केवल ठेकेदारों पर कार्रवाई काफी नहीं है, बल्कि उन अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए जो इन कार्यों की निगरानी के लिए जिम्मेदार हैं।

‘भंडारा करा दो बाबू जी’ फेम रमाशंकर गुप्ता का दुखद अंत, हर की पौड़ी के टॉयलेट में मिली लाश, रो पड़ा सोशल मीडिया!

हर साल दोहराई जाती है वही तस्वीर

Shalini Singh ने कहा कि नोएडा को प्रदेश की शो विंडो कहा जाता है, लेकिन हर मानसून में जलभराव की तस्वीरें प्रशासनिक दावों की पोल खोल देती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का प्रशासन पर भरोसा कमजोर होता जाएगा।

Location :  Noida

Published :  11 July 2026, 4:01 PM IST