Maharajganj: वर-वधू को समाजवादी नेताओं ने दिया आशीर्वाद, भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों ने जीता दिल

बृजमनगंज में इंजीनियर राकेश यादव के आवास पर आयोजित बहुभोज कार्यक्रम अचानक एक भव्य सांस्कृतिक और राजनीतिक समागम में बदल गया। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 May 2026, 12:21 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के चैनपुर क्षेत्र में इंजीनियर राकेश यादव के आवास पर आयोजित बहुभोज कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया, जब यह आयोजन एक विशाल सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम में बदल गया। यहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरी रात उत्सव का माहौल रहा।

सपा नेताओं ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

इस मौके पर राजनीतिक जगत और समाजवादी पार्टी से जुड़े कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मंच पर पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव, गणेश शंकर पाण्डेय, निवर्तमान विधायक वीरेंद्र चौधरी, फरेंदा ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल, रमेश सैनी,सरजू यादव, राकेश यादव, बबलू चौरसिया, आशीष जायसवाल, गामा यादव, रमेश यादव, सुखदेव यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजदेव यादव सहित अनेक लोगों ने वर और वधू को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।

बदायूं में एंबुलेंस सेवा फेल, घंटों इंतजार के बाद सामने आई सिस्टम की बड़ी लापरवाही

भोजपुरी संगीत ने बांधा समां

कार्यक्रम की असली रौनक तब देखने को मिली जब भोजपुरी संगीत जगत के नामी कलाकार मंच पर पहुंचे। इस दौरान प्रसिद्ध गायक धर्मेंद्र सोलंकी के साथ विजय चौहान, शिल्पी राज, अमृता गौतम, सुनील यादव, अभय पांडे सहित कई लोकप्रिय गायक-गायिकाओं ने अपने दमदार गीतों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। हजारों की भीड़ देर रात तक झूमती रही और कार्यक्रम का हर पल उत्साह से भरा रहा।
संगीत, तालियों और नृत्य के बीच पूरा आयोजन एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में बदल गया, जहां दर्शकों ने कलाकारों का भरपूर आनंद लिया।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को माला पहनाकर किया स्वागत (Img: Dynamite News)

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए। ट्रैफिक पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और बाउंसर पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे, जिससे व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं देखी गई और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

DIG एस. चनप्पा अचानक पहुंचे महराजगंज, थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें

अतिथियों और कलाकारों को शॉल-बुके देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर राकेश यादव ने सभी अतिथियों और कलाकारों का माला पहनाकर, शॉल और बुके देकर सम्मान किया। मंच से सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की।

Location :  Maharajganj

Published :  10 May 2026, 12:21 PM IST