बदायूं में बेखौफ बदमाश, 11 वीं के छात्र को मारी गोली, मचा हड़कंप

जनपद बुधवार में फायरिंग की बड़ी वारदात सामने आयी है। ताजा मामले में प्रेम प्रसंग के चलते दो युवकों ने एक छात्र को गोल मार दी। जिससे युवक गभीर रुप से जख्मा हो गया। सूचाना पर पहुंची पुलिस मामले की  जांच में जुट गई है। गोली उसके पेट पर लगी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 March 2026, 2:39 AM IST

Budaun: जनपद में बुधवार को फायरिंग की बड़ी वारदात सामने आयी है। ताजा मामले में प्रेम प्रसंग के चलते दो युवकों ने एक छात्र को गोल मार दी जिससे युवक गभीर रूप से जख्मा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की  जांच में जुट गई है। गोली छात्र के पेट पर लगी है । परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मामला दातागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर निवासी है किशोर।

मौके पर जुटी भीड़

जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते कक्षा 11 के छात्र को घर से बुलाकर ले गए दो युवकों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट पर लगी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है

दवा दिलाने के बहाने ले गया पिता, सुनसान जंगल में बेटी के साथ की दरिंदगी; पढ़ें सोनभद्र का सनसनीखेज मामला

ये था मामला

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर निवासी वैभव माथुर 16 पुत्र विपिन माथुर कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों का कहना है कि बुधवार की सुबह मैच खेलते हुए अन्य युवकों से कुछ विवाद हो गया था, लेकिन दबी जुबान से लोग बता रहे हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का है, इसी के चलते छात्र के दो दोस्त उसे घर से बुला कर ले गए और कांश रोड के जंगल में ले जाकर गोली मार दी।

गोली उसके पेट पर लगी है। डाक्टरी में सामने आया है कि शरीर पर 100 से अधिक छर्रे छात्र को लगे हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़

सड़क पर हुआ ऐसा हादसा कि लोगों ने कहा- जब रक्षक ही टक्कर मार दे तो… पढ़ें बदायूं की ये खबर

पुलिस की कार्रवाई

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से परिजन उसे हायर सेंटर ले गए हैं। छात्र की हालत गंभीर है। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। केके तिवारी, सीओ दातागंज

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 12 March 2026, 2:39 AM IST