
इस क्लिप के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन
Maharajganj: कोल्हुई में जमानत के बाद ताकत दिखाने की कोशिश अब युवकों पर ही भारी पड़ गई है। जिस रैली को समर्थक “स्वागत” बता रहे थे। वही अब पुलिस की नजर में कानून तोड़ने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश बन गई है। फूल-मालाओं से सजी बाइकें, सड़क पर हुजूम और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इन सबने मिलकर मामला ऐसा गरमाया कि पुलिस ने एक-एक कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जमानत के बाद निकली बिना अनुमति रैली
मामला महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक को हाल ही में जमानत मिली थी। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसका स्वागत जिस अंदाज में किया गया, उसने नई मुश्किल खड़ी कर दी। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर बाइक रैली निकाल दी, जबकि इस रैली के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।
100 एकड़ में बनेगा Telangana High Court का नया परिसर, CJI सूर्यकांत ने रखी आधारशिला
वायरल वीडियो से पुलिस हरकत में आई
रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में कई युवक बाइक पर सवार होकर शक्ति प्रदर्शन करते दिखाई दिए। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए वीडियो के आधार पर रैली में शामिल वाहनों और लोगों की पहचान शुरू कर दी। इसके बाद कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया।
तीन बाइक सीज, 4 लोग हिरासत में
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रैली में शामिल तीन बाइकों को थाने लाकर सीज कर दिया है। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोल्हुई थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति सार्वजनिक रैली या जुलूस निकालना कानून का उल्लंघन है और इस मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुकान में नौकरी, पीछे से चोरी: गोरखपुर में दो कर्मचारियों की करतूत आई सामने, पुलिस ने किया खुलासा
पहले से दर्ज था अफवाह फैलाने का मामला
जानकारी के मुताबिक, युवक पर एलपीजी गैस से जुड़ी भ्रामक और भड़काऊ जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप था। इस शिकायत पर पुलिस ने पहले ही उसे गिरफ्तार किया था। अब जमानत के बाद निकली रैली ने उसकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
आयोजकों पर भी कसता शिकंजा
पुलिस अब सिर्फ बाइक सवारों तक सीमित नहीं रहना चाहती। रैली के आयोजकों और पूरे कार्यक्रम को मैनेज करने वालों की भी पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और नाम सामने आ सकते हैं।
Location : Maharajganj
Published : 5 April 2026, 9:33 PM IST