हिंदी
आरोपी कोर्च से फरार
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। जहां दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन पुलिस को चकमा देते हुए आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। जनपद महुआडीह थाना क्षेत्र के कुशीनगर जिले के रहने वाले आरोपी ने अपनी बुआ की बेटी से दुष्कर्म किया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीती 8 अप्रैल, 2025 को महुआडीह के एक गांव की नाबालिग से यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में बृहस्परिवार को वह पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में लाया गया था।
कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया पॉक्सो का आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन, पकड़ा नहीं जा सका।
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कोर्ट से आरोपी के फरार होने की इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये, कि कैसे इतनी आसानी से पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से आरोपी फरार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददता के अनुसार कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी के ऊपर देवरिया जनपद में महुआडीह थाने दुष्कर्म का आरोपी है। शिवा बासफोर बृहस्पतिवार को लगभग 12 :50 पर कोर्ट से पेशी के बाद वापस आते समय पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपित के भागने से पुलिस विभाग मां हडकंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार चौधरी, सीओ सिटी संजय रेड्डी कोतवाल ने कचहरी परिसर पहुँचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
कुशीनगर जनपद के हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 गांधीनगर निवासी शिवा बासफोर के विरुद्ध देवरिया जनपद का महुआडीह थाने में बुआ की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दुष्कर्म और पाक्सो के अंतर्गत देवरिया जिला जेल में बंद था।
खबर पर अपडेट जारी है...
Location : Deoria
Published : 5 June 2025, 3:39 PM IST
Topics : Absconded court Deoria hearing rape accuse uttar pradesh