
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj: जनपद महराजगंज थाना बृजमनगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पहले मामले में आरोपी अर्जुन साहनी गिरफ्तार
बृजमनगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 191/25 धारा 69, 351(3), 352 BNS से संबंधित दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन साहनी उर्फ गुड्डू पुत्र योगेंद्र साहनी निवासी भीटिया खास थाना उसका बाजार जिला सिद्धार्थ नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज दिनांक 5/7/25 को समय करीब 10:50 बजे लेदवा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में आरोपी बुधेस गिरफ्तार
इसके अलावा, मुकदमा अपराध संख्या 42/25 धारा 137(2), 352, 351(3) BNS से संबंधित नाबालिक के अपहरण, जबरदस्ती विवाह करने और दुष्कर्म करने के आरोपी बुधेस पुत्र उदय राज निवासी ग्राम पोखारभिंडा थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज को दिनांक 4/7/25 को रेलवे स्टेशन बृजमनगंज से समय करीब 18:30 बजे गिरफ्तार किया गया है।
विधिक कार्यवाही जारी
दोनों आरोपियों के विरुद्ध दोनों मुकदमों में विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और कार्यवाही जारी है।
Location : Maharajganj
Published : 5 July 2025, 4:03 PM IST
Topics : accuse arrested Brijmanganj police Maharajganj rape