
एसएसपी अनुराग आर्य (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Bareilly: बरेली में आगामी मुहर्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत कुल 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 2 निरीक्षक और 44 उपनिरीक्षक शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी के आदेश के अनुसार निरीक्षक अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से स्थानांतरित कर थाना शीशगढ़ में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से थाना प्रेमनगर में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों अधिकारियों को महत्वपूर्ण थानों में अपराध नियंत्रण और जांच व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
Delhi Police ने Bareilly में ऐसा किया Heroin Factory का भंडाफोड़, करोड़ों का माल बरामद
इस बड़े फेरबदल में 44 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है। श्रीनिवास को थाना मीरगंज से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैंट भेजा गया है। पुनीत कुमार को थाना भुता से चौकी ढकिया डाम थाना शीशगढ़ में नियुक्त किया गया है। रविराज पावड़िया को चौकी ढकिया डाम से चौकी चौराहा थाना कोतवाली भेजा गया है।
राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से चौकी जिला अस्पताल थाना कोतवाली और सुदीप बघेल को चौकी जिला अस्पताल से चौकी शाहबाद थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है। आशीष कुमार को चौकी शाहबाद से थाना सीबीगंज भेजा गया है। अजय शर्मा को रिजर्व पुलिस लाइंस से सद्भावना चौकी बानखाना थाना प्रेमनगर में तैनाती मिली है।
लोकेश तोमर को थाना फरीदपुर से चौकी देवरनियां, गौरव कुमार अत्री को चौकी देवरनियां से चौकी टीपी नगर थाना बिथरी चैनपुर तथा हरेन्द्र प्रताप सिंह को चौकी टीपी नगर से चौकी वभिया थाना कैंट भेजा गया है।
सौरभ डेढ़ा को थाना बारादरी से चौकी मॉडल टाउन, जितेंद्र कुमार को चौकी मॉडल टाउन से चौकी मढ़ीनाथ थाना सुभाषनगर तथा रविंद्र सिंह को चौकी मढ़ीनाथ से चौकी करगैना थाना सुभाषनगर स्थानांतरित किया गया है। अंजलि सिसौदिया को थाना बारादरी से महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारादरी भेजा गया है।
इसके अलावा दयानन्द को थाना इज्जतनगर से चौकी केंद्रीय कारागार, ऋषि मित्र को थाना भुता से चौकी बेवल बसंतपुर थाना भुता और अखिल प्रताप सिंह को चौकी बेवल बसंतपुर से थाना आंवला स्थानांतरित किया गया है।
रिजर्व पुलिस लाइंस से कई दारोगाओं को विभिन्न थानों में भेजा गया है। इनमें गोविन्द सिंह को चौकी धौरेरा थाना नवाबगंज, सुरेन्द्र सिंह को थाना प्रेमनगर, भीम सिंह को थाना शीशगढ़, अवनीश कुमार सिंह को थाना प्रेमनगर, उमेश चन्द को थाना बहेड़ी, गजेन्द्र सिंह को थाना सिरौली तथा भोजराज सिंह को थाना अलीगंज में तैनात किया गया है।
इसके अलावा कई अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों जैसे बारादरी, आंवला, किला, देवरनियां, बिथरी चैनपुर और फरीदपुर में भेजा गया है। कुछ अधिकारियों को न्यायिक सम्मन सेल और रिट सेल जैसी विशेष इकाइयों में भी जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता, रिक्त पदों और अनुकंपा के आधार पर किया गया है। उनका कहना है कि नई तैनातियों से न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी सुधार आएगा।
Location : Bareilly
Published : 15 June 2026, 1:00 PM IST