
गेट पर रोके गए पूर्व विधायक के पुत्र (Img: Dynamite News)
Bareilly: बरेली में मंगलवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त नजर आई। यह कार्यक्रम जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ, जहां पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण और ऑडिटोरियम का नाम बदलकर ‘पंडित राधेश्याम स्मृति भवन’ किए जाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मौजूद रहे और उन्होंने मंच से विकास परियोजनाओं तथा कानून-व्यवस्था पर संबोधन दिया।
इसी दौरान फरीदपुर विधानसभा से दिवंगत विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बताया गया कि वह कुछ देर से पहुंचे थे, जिस कारण सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया।
सुरक्षा कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत देरी से आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
ईशान ने मौके पर खुद को पूर्व विधायक श्याम बिहारी का पुत्र बताते हुए अंदर जाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश देने से इनकार कर दिया।
Maharajganj Weather: महराजगंज पर मेहरबान होगा मौसम, आज रात हो सकती झमाझम बारिश
कुछ देर तक गेट पर बातचीत और समझाने का प्रयास चलता रहा, लेकिन अंततः उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
जिस समय यह घटनाक्रम गेट पर चल रहा था, उसी समय सभागार के अंदर मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंडित राधेश्याम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और स्मार्ट सिटी योजना के तहत ऑडिटोरियम के नवीनीकरण की सराहना की।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।
Location : Bareilly
Published : 30 June 2026, 4:43 PM IST