Bareilly News: रामायण कार्यक्रम से घर लौट रही बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो नाबालिग हिरासत में

बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि गांव के ही दो नाबालिग किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद गांव में तनाव और परिजनों में भारी आक्रोश है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 May 2026, 4:28 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि गांव के ही दो नाबालिग किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद गांव में तनाव और परिजनों में भारी आक्रोश है।

अखंड रामायण कार्यक्रम में गई थी बच्ची

पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था, जिसमें उनकी बेटी भी गई हुई थी। इसी दौरान गांव के दो किशोर उसे अपने साथ खेतों की ओर ले गए। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए और खून से लथपथ हालत में वापस लौटी तो परिजन घबरा गए।

बच्ची ने बताई आरोपियों की पहचान

परिजनों के पूछने पर बच्ची ने गांव के ही दो किशोरों का नाम लेते हुए बताया कि दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों नाबालिग पुलिस हिरासत में

बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

गांव में दहशत और आक्रोश

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बनाए हुए है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  21 May 2026, 4:27 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement