भक्ति की राह में फैला कीचड़ का जाल! दंडवत करते भक्तों के छिल गए घुटने, आखिर कहां खो गए अफसरों के इंतजाम?

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित भोलापुर रामगंगा घाट से मुख्य मार्ग तक जाने वाला रास्ता घुटनों तक कीचड़ और दलदल से भरा है। गुरुवार को दंडवत यात्रा पर निकले कांवड़ियों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ा। प्रशासन ने पहले मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 21 August 2026, 5:52 PM IST

Bareilly: बरेली सावन में कांवड़ियों के लिए चाक-चौबंद इंतजाम के दावे फतेहगंज पश्चिमी के भोलापुर रामगंगा घाट पर दलदल में धंस गए। सड़क तो दूर घाट से मुख्य मार्ग तक पहुंचने वाला रास्ता घुटनों तक कीचड़ से पटा है। गुरुवार को दंडवत यात्रा पर निकले शिवभक्त इसी दलदल में लेटते और संभलते हुए आगे बढ़े।

दंडवत यात्रा पर निकले शिवभक्त

गांव चितौली के नंदकिशोर और प्रियांशु ने गुरुवार को भोलापुर घाट से दंडवत यात्रा शुरू की। सोमवार को कांवड़िया मंदिर में जलाभिषेक करना है, लेकिन उससे पहले सात किलोमीटर की यात्रा उनके लिए कठिन परीक्षा बन गई। कांवड़ियों के मुताबिक करीब दो किलोमीटर तक घुटनों तक कीचड़ और दलदल है। आगे भी कई स्थानों पर रास्ते की हालत बेहद खराब है।

Bareilly: लालच में फंसा रिटायर कर्मचारी, ऐसे गंवाई जीवन भर की कमाई, एमडी पर मामला दर्ज

दलदल से गुजरना मजबूरी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि भोलापुर रामगंगा घाट से मुख्य सड़क तक आने के लिए यही एकमात्र मार्ग है। यानी कांवड़ियों के सामने इस कीचड़ से गुजरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सावन से पहले मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। शांति समिति की बैठकों में भी कांवड़ियों को परेशानी नहीं होने देने के भरोसे दिए गए, मगर जमीनी तस्वीर इन दावों के उलट है।

Bareilly News: भतीजी की हत्या के बाद पैरों में ठोंकी 6 कीलें, चाचा ने बताई ऐसी वजह कि पुलिस भी रह गई हैरान

निर्देश दिए लेकिन रास्ता क्यों नहीं सुधरा?

एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि शांति समिति की बैठक में कर्मचारियों को रास्ता दुरुस्त कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कांवड़ियों को खराब रास्ते से गुजरना पड़ रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।

Location :  Bareilly

Published :  21 August 2026, 5:52 PM IST