
सांसद नीरज मौर्य ने दी बधाई (image: dynamite news)
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला लोकसभा क्षेत्र स्थित बी.डी.ए. कॉलोनी के पास ग्राम पंचायत करगैना में लगभग आधा किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया गया। 43.79 लाख की लगत से बनें इस रोड़ का लोकार्पण किया गया। इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से खराब सड़क जल भराव की समस्या से परेशान थे। इस मुख्य रोड के निर्माण से करीब दस हजार की आबादी का क्षेत्र लाभांवित होगा। सड़क के निर्माण से लोगों में खुशी का माहौल है अब आए दिन होने वाले समस्या से लोगों को राहत मिलीं है।
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन? कर्मचारियों ने रखीं ये 5 बड़ी मांगें
इस मौके पर आंवला सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र की जनता को इस नई सड़क की बधाई दी और लोकसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। सांसद ने क्षेत्र की जनता को यह भरोसा दिलाया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में कोई भी सड़क टूटी या खराब नहीं रहेगी। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे विश्व भान सिंह, बनवारी लाल मौर्य, अरविंद यादव, सर्वेश्वर पाल सिंह, धर्मपाल लोधी, संजीव यादव, शगुन तोमर, शिवकुमार शाक्य,मयंक शुक्ला ज्ञानेंद्र मौर्या , विश्व पाल सिंह पाल , आलोक तिवारी, राकेश प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह चौहान, अनुज मौर्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे संचालन पियूष वर्मा लोधी जी ने किया।
Location : Bareilly
Published : 14 November 2026, 6:51 PM IST