सुहागरात के 62 दिन बाद पति ने कर दिया ऐसा कांड, बीवी की हो गई जिंदगी बर्बाद, बेबस ने लगाई गुहार

बाराबंकी के जैदपुर में निकाह के सिर्फ 62 दिन बाद एक विवाहिता ने ससुराल में दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर मारपीट, बंदी और जबरदस्त तरीके से तलाक देने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 January 2026, 9:04 PM IST

Barabanki: बाराबंकी के जैदपुर में शादी के महज 62 दिन बाद एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया। माता‑पिता की मौजूदगी में तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या हुआ पूरा मामला

यह घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के नानपजान मोहल्ला की रहने वाली फातिमा खान की है। फातिमा की शादी 27 अक्टूबर को मोहम्मद फैज से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा लेकिन शादी को एक महीने भी नहीं बीता था। उसके पति, सास फरीदा और ससुर मोहम्मद शकील ने मिलकर उस पर दबाव बनाना और प्रताड़ना शुरू कर दी। फातिमा ने बताया कि ससुराल के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। मारपीट की और खाने‑पीने तक को सीमित कर दिया गया।

Barabanki Crime: बाराबंकी में युवती से छेड़खानी और भाई पर हमला, हैरान कर देने वाला मामला

फातिमा का दावा

फातिमा के मुताबिक, यह दबाव दहेज को लेकर था। जब उसने मायके पक्ष से इस बारे में बात की और मदद मांगी। ससुराल वालों ने धमकी दी कि वह दूसरी शादी कर ले और कानून की परवाह न करे। फातिमा ने पुलिस को यह भी बताया कि दुर्व्यवहार के बावजूद आरोपी यह कहते रहे कि चार शादियों की अनुमति है और कानून कुछ नहीं कर सकता।

तीन तलाक देने का सिलसिला

पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा कि 29 दिसंबर को जैदपुर बुलाया गया। उस समय फातिमा के माता‑पिता, सास‑ससुर और शादी कराने वाले मंझिया तथा उनके परिजन मौजूद थे। पति ने सास‑ससुर की सहमति से तीन तलाक कह दिया। फातिमा का कहना है कि यह तीन तलाक पूरी तरह गैरकानूनी है, लेकिन आरोपियों को कानून का कोई भय नहीं दिखा।

बाराबंकी में एएनटीएफ ने एक करोड़ की खेप पकड़ी, लंगड़ा निकला मास्टरमाइंड

पुलिस ने लिया संज्ञान

जैदपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही घराना पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 6 January 2026, 9:04 PM IST