छात्रा के गले में फंसा च्यूइंगम,जान पर मंडराया खतरा; जानें फिर क्या हुआ?

बाराबंकी के एक स्कूल में 9वीं की छात्रा सोनाक्षी की हालत अचानक बिगड़ गई जब उसने च्यूइंगम खा लिया। स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षकों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जानिए कैसे एक छोटी आदत ने बड़ा खतरा खड़ा कर दिया और क्या कदम उठाए गए बचाव के लिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 3:25 PM IST

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा सोनाक्षी की हालत अचानक बिगड़ गई, जब उसने च्यूइंगम खा लिया। जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के दौरान सोनाक्षी ने च्यूइंगम मुंह में डाला, लेकिन अचानक वह उसके गले में फंस गया। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह बेहोश हो गई।

स्कूल में मचा हड़कंप

घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षिकाओं ने तुरंत छात्रा को संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया और गले में फंसी च्यूइंगम को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया। डाक्टरों ने बताया कि च्यूइंगम फंसने के कारण छात्रा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन इलाज के बाद उसकी हालत पूरी तरह सामान्य हो गई।

Aligarh News: निर्माणाधीन मकान में मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, मचा हडकंप

डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों को छोटी वस्तुओं जैसे च्यूइंगम, सिक्के या ढक्कन से दूर रखना चाहिए। कभी-कभी ये चीजें जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

बच्ची की हालत बिगड़ी तो डर गई मां

स्कूल प्रशासन ने भी कहा कि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरती जाएगी। सोनाक्षी की मां ने कहा कि वह घटना से बहुत डर गई थीं, लेकिन स्कूल और डॉक्टरों की तत्परता ने उनकी बेटी की जान बचाई। शहरवासियों में इस घटना को लेकर काफी चिंता भी बढ़ गई है।

बस में हुई शर्मनाक हरकत… युवती को बचाने के लिए चालक ने उठाया हैरतअंगेज कदम

विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को छोटे और खतरनाक सामानों के दुष्परिणामों के बारे में समय-समय पर जागरूक किया जाना चाहिए। स्कूलों में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए पहली मदद का प्रशिक्षण भी जरूरी है।

Location :  Barabanki

Published :  16 May 2026, 3:25 PM IST