बाराबंकी कॉलेज में असेंबली के दौरान एक-एक कर बेहोश होकर गिरीं 25 छात्राएं, मचा हड़कंप

बाराबंकी में सतरिख स्थित सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुबह की असेंबली के दौरान भीषण गर्मी के कारण 25 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगीं। आनन-फानन में उन्हें सतरिख सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 August 2026, 4:40 PM IST

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी गुरुवार सुबह हरख इलाके में स्थित सतरिख के सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में असेंबली के दौरान 25 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक के बाद एक छात्राओं को चक्कर आने लगे और वे बेहोश होने लगीं कुछ तो जमीन पर ही गिर पड़ीं। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।

एक के बाद एक बिगड़ी तबीयत

कॉलेज में सुबह की असेंबली चल रही थी तभी एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके कुछ ही देर बाद एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही समय में लगभग 25 छात्राओं को चक्कर आने लगे और कई बेहोश हो गईं। शिक्षकों और कॉलेज के कर्मचारियों ने छात्राओं की मदद की।

ये भी पढ़ें - Barabanki News: सुबह दी थी जान से मारने की धमकी… शाम को खेत में मिली बुजुर्ग की लाश, आखिर किसने खेला खूनी खेल?

एम्बुलेंस न आने पर कार से ले जाया गया अस्पताल

छात्राओं की हालत देखकर कॉलेज प्रबंधन ने एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन एम्बुलेंस आने में देरी हुई। इसके बाद सतरिख कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर हेल्थ वर्कर शैलेंद्र राज सिंह अपनी निजी कार से कॉलेज पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया शुरू

सभी छात्राओं को सतरिख CHC में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और छात्राओं को मेडिकल निगरानी में रखा गया।

ये भी पढ़ें - Barabanki News: हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक की वकीलों ने की पिटाई, जानें क्या था मामला?

गर्मी से जुड़ी बीमारी की आशंका

CHC सुपरिटेंडेंट डॉ. नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की शुरुआती वजह गर्मी मानी जा रही है। सभी छात्राओं का इलाज किया गया है। कॉलेज का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है।

Location :  Barabanki

Published :  13 August 2026, 4:40 PM IST