
बैठक करते जिला जज
बाराबंकी: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद के सभी बैंक प्रतिनिधियों, समस्त विभागों के नामित नोडल अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श बैठक का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित मीटिंग हाल में किया गया।
मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित
जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिए बैंको और विभागों से अब तक कृत कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालयों के वाद और अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। अन्य विभागों से उपस्थित नोडल अधिकारियों को अपने -अपने विभाग से कर्मचारियों के अवकाश,जीपीएफ भुगतान और अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
न्यायालयों और बैंकों के नोटिस
राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा न्यायालयों और बैंकों के नोटिस व सम्मन के तामीला की अघतन स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए लोक अदालत के पूर्व सभी नोटिस एवं सम्मन इत्यादि का शत प्रतिशत तामीला पुलिस कराये जाने के लिये निर्देशित किया गया। ।
बैंक मित्रों के माध्यम से भी प्रचार प्रसार
श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर के आयोजन के लिए प्रचार प्रसार हेतु बैंको एवं विभागों द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये। बैंकों से अपनी अपनी शाखा पर लोक अदालत के बैनर व पोस्टर इत्यादि चिपकाने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक मित्रों के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये गये।
विचार विमर्श बैठक में, विकास चन्द्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक, मुहम्मद शम्श तबरेज खान डिप्टी कलेक्टर बाराबंकी सौरभ मौर्या अग्रणी बैंक प्रबन्धक के अतिरिक्त अन्य बैंको के प्रतिनिधि व विभागों के नोडल अधिकारी शामिल हुये। बैठक में राकेश कुमार सिंह विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत और श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी उपस्थित रहे।
Location : Barabanki
Published : 5 September 2025, 1:57 PM IST
Topics : barabanki news District Judge Latest News UP News