बांदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर के दरवाजे पर फेंका शव; इलाके में दहशत

बांदा में शुक्रवार को एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपियों ने 21 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद युवक का शव कथित तौर पर उसके ही घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 October 2026, 12:19 AM IST

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। आरोपियों ने गुरुवार को 21 वर्षीय युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को युवक के दरवाजे पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला थाना पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव का है, जहां निवासी आलोक पुत्र सरजू प्रसाद की डंडे से मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पर मारपीट करने और राजा भैया उर्फ राजा पर शव को दरवाजे पर फेंकने में सहयोग करने का आरोप है।

वारदात की तहकीकात करती पुलिस

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।

अंकिता भंडारी केस में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखी चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

मौके पर छानबीन करती पुलिस

बांदा में 2 मासूम भाइयों की हत्या का खुलासा: बीवी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों किया था मर्डर?

परिजनों में कोहराम

21 वर्षीय युवक की मौत से परिजनों में दुख का माहौल है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Banda

Published :  15 October 2026, 11:58 PM IST