Banda: नशे की खेप लेकर निकले थे दो शातिर, लेकिन बीच रास्ते पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

बांदा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में 'ऑपरेशन ईगल' के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने तस्करों की कमर तोड़ दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 August 2026, 2:38 AM IST

Banda: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नशा मुक्त अभियान 'ऑपरेशन ईगल' के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2.8 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 1,520 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कृषि विश्वविद्यालय के पास कनवारा मोड़ से रिंकू पुत्र सुरेश निवासी मुचियाना मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर तथा सलमान पुत्र अमिया निवासी मुरवा हुसैनपुर, थाना गिरवां को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में दोनों के पास से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।

Banda: “फर्जी कागजातों का खेल खत्म!” बांदा में जमानत कराने वाले बड़े सिंडिकेट का गैंग लीडर जानें क्या हुआ हाल

अभियुक्त का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू पर एनडीपीएस एक्ट, चोरी, रेलवे अधिनियम और अन्य धाराओं में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं सलमान उर्फ लाला के विरुद्ध भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

BCCI की बढ़ी धड़कनें: क्या श्रीलंका टेस्ट सीरीज मिस करेंगे जसप्रीत बुमराह? जानिए फिटनेस पर बड़ा अपडेट

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी कृषि विश्वविद्यालय दीपक कुमार सैनी, चौकी प्रभारी संकट मोचन आकांक्षा पटेल तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Location :  Banda

Published :  3 August 2026, 2:36 AM IST