
सगे भाइयों की हत्या के मामले दो नामजद आरोपी गिरफ्तार (Image Source: Dynamite News)
Banda: बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में पुलिस ने रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र पाल उर्फ राजू पुत्र सुरेन्द्र पाल और ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छेलाल के रूप में हुई है। दोनों नंदवारा गांव के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में चार और छह साल के दो सगे भाइयों के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दोनों बच्चों के शव घर के पास मौजूद पानी के गड्ढे से बरामद किए गए थे। इसके बाद शवों का पंचायतनामा भरकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
इस मामले में एक अक्टूबर को मृतक बच्चों के पिता भईयाराम की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर तीन अक्टूबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
Road Accident: बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, एक की मौत
मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किए गए। इसी क्रम में पुलिस ने 25 अक्टूबर को महेन्द्र पाल उर्फ राजू और ओमकार उर्फ शेरा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाते हुए
दो मासूम भाइयों की हत्या के इस मामले में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नरैनी थाना पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बदायूं: बिल्सी के निजी अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल में मौत
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी दो नामजद आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। इस कार्रवाई के साथ मामले में अब तक सात नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
Location : Banda
Published : 25 October 2026, 9:09 PM IST