Banda Murder: बांदा में 10 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बांदा जनपद में 10 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबेरू पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 February 2026, 6:26 PM IST

Banda: बांदा जनपद में 10 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबेरू पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

7 फरवरी को खेत में मिला था मासूम का शव

गौरतलब है कि 7 फरवरी को थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल के पास खेत में एक 10 वर्षीय बालक का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिससे मृत्यु के कारणों की पुष्टि की जा सके।

कैंची धाम में शिप्रा नदी पर बन रहा अद्भुत ओम आकार का ग्लास ब्रिज, जानें पूरी खबर

मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्राप्त साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर थाना बबेरू में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और संदिग्धों से पूछताछ की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी दबोचा गया

इसी क्रम में 14 फरवरी को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना बबेरू पुलिस ने ग्राम मुरवल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, गांव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। मासूम की हत्या से क्षेत्र में व्याप्त आक्रोश के बीच पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।

 

Location : 
  • Badaun

Published : 
  • 14 February 2026, 6:26 PM IST