बांदा में चावल कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आयी ये कहानी

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर मे मातम में बदल गयी। अतर्रा में एक कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में पड़े युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 November 2026, 9:38 PM IST

Banda: जिले के अतर्रा में नरैनी रोड टेंपो स्टैंड के समीप रहने वाले राजकिशोर शिवहरे के 42 वर्षीय पुत्र विकास शिवहरे ने सोमवार दोपहर घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो विकास लहूलुहान हालत में मिला।

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के साथ मथुरा जाने की थी तैयारी

मृतक के पिता राजकिशोर शिवहरे ने बताया कि विकास गिट्टी-मौरंग का कारोबार करता था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान था और उसका उपचार चल रहा था। सोमवार को परिवार के साथ मथुरा जाने की तैयारी थी। यात्रा की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। घटना के समय पिता अपनी पुरानी राइस मिल में थे, जबकि घर पर बेटा और बहू मौजूद थे।

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)

“मेरा बेटा नदी की तरफ कभी जाता ही नहीं था…” बांदा में 13 साल के अनुज की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

बीमारी से था परेशान

पिता के मुताबिक, बीमारी से परेशान रहने के कारण विकास मानसिक रूप से भी परेशान था। वहीं स्थानीय लोगों ने नशे की लत को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कही है। हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)

कर्ज की मार या कोई गहरा राज? आग में जलकर बुजुर्ग किसान की मौत से बांदा में उठे कई बड़े सवाल

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Location :  Banda

Published :  23 November 2026, 9:32 PM IST