
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Balrampur: बलरामपुर जनपद से दहेज हत्या का दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना हुई। गौरा चौराहा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। इससे इलाके में आक्रोश है।
गौरा तिरकोलिया गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार की थी। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट और दबाव का यह सिलसिला धीरे-धीरे गंभीर रूप लेता गया।
Balrampur में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश
आरोप है कि जब उनकी बेटी के मायके वाले बढ़ती मांगों को पूरा नहीं कर सके, तो ससुराल वालों ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में हैं। इस पर गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने रामपुर मुरार बड़ी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी साधूराम (ससुर) और सुरेश कुमार उर्फ मेलाराम (पति) वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Balrampur News: पुलिस की कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
पुलिस ने इस मामले में हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना तेजी से की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Location : Balrampur
Published : 14 April 2026, 6:49 PM IST
Topics : Balrampur sp Balrampur Up criem news