
अजय कुमार सिंह (IMG: Dynamite News)
Balrampur: बलरामपुर नगर के प्रतिष्ठित DAV इंटर कॉलेज में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विद्यालय की प्रबंध समिति के निर्णय के बाद प्रवक्ता अजय कुमार सिंह 'पिंकू' को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं, तत्कालीन तदर्थ प्रधानाचार्य हरि प्रकाश वर्मा को वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता के आरोपों के आधार पर निलंबित कर दिया गया है।
विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में हरि प्रकाश वर्मा के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। समिति ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके निलंबन का निर्णय लिया। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक संजय तिवारी ने निलंबन आदेश जारी करते हुए वरिष्ठता सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद प्रवक्ता अजय कुमार सिंह 'पिंकू' को तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक प्रधानाचार्य का प्रभार सौंप दिया।
यहां भी पढ़ें: Balrampur News: एडमिशन के सफर को आसान बनाने के लिए आगे आई ABVP, MLK कॉलेज के गेट पर खुली स्पेशल Help Desk
कार्यभार संभालने के बाद विद्यालय में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। प्रबंध समिति को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
अजय कुमार सिंह 'पिंकू' लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए प्रबंध समिति ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
यहां भी पढ़ें: Balrampur: थैले में ऐसा क्या छिपा था जिसे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
कार्यवाहक प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद अजय कुमार सिंह 'पिंकू' को शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंधक संजय तिवारी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में डीएवी इंटर कॉलेज नई उपलब्धियां हासिल करेगा और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत बनाएगा। विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी नव-नियुक्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य को बधाई देते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Location : Balrampur
Published : 21 July 2026, 8:32 PM IST