बलरामपुर में धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासन सख्त, जारी की नई गाइडलाइन

बलरामपुर में धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत शोभा यात्राओं और जुलूसों में डीजे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 September 2026, 6:41 AM IST

Balrampur: जिले में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। इसके तहत सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों, शोभा यात्राओं और जुलूसों में डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा; आवश्यकता पड़ने पर नियमों के तहत माइक सिस्टम का उपयोग किया जा सकेगा।

बलरामपुर में धार्मिक कार्यक्रमों के बदले नियम

प्रशासन ने शोभा यात्राओं और जुलूसों में शामिल होने वाली मूर्तियों, झांकियों और उनके वाहनों की कुल ऊंचाई अधिकतम 12 फीट तय की है, जिससे अधिक ऊंचाई वाली संरचनाओं को अनुमति नहीं मिलेगी।

Bank Strike Update: बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 28 से 30 सितंबर तक बंद नहीं होंगे बैंक

किसी भी आयोजन के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, इसलिए विद्युत विभाग को पूर्व में ही मार्ग निरीक्षण कर 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

इसके साथ ही तय मार्गों, समय सीमा और यातायात प्रबंधन का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया गया है ताकि एम्बुलेंस, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक सेवाओं का आवागमन प्रभावित न हो।

मौसम की मार से बलरामपुर बेहाल, आंधी-बारिश के बाद डीएम ने उठाया बड़ा कदम

प्रशासन ने इस व्यवस्था को किसी परंपरा को सीमित करने के बजाय जिले के सामाजिक सौहार्द और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने की एक सामूहिक पहल बताया है।

Location :  Balrampur

Published :  28 September 2026, 6:37 AM IST