स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा नेटवर्क

बलिया में दिल्ली व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में स्पा सेंटर से सात नाबालिग समेत आठ लड़कियां बरामद हुईं। मामले में तस्करी गिरोह के सुराग मिले हैं और दो लोगों पर FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 May 2026, 12:29 PM IST

Ballia: जनपद बलिया में उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के मालगोदाम चौराहे के पास स्थित चटोरी गली के एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई देर शाम और कई घंटों तक चली, जिसमें पुलिस ने सेंटर को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सीटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा भी मौजूद रहीं और उनके आदेश पर स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियों और अनैतिक कार्यों की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी, जिसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

बरामदगी और पूछताछ

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल आठ युवतियों को बरामद किया, जिनमें सात नाबालिग लड़कियां शामिल बताई जा रही हैं। इनमें से सात लड़कियां दिल्ली के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं, जबकि एक लड़की बलिया की निवासी पाई गई।

Ballia: जब पिता के साथ खुशियों के जश्न में शामिल होने गया था 11 साल का पीयूष, किसे पता था मौत वहीं इंतज़ार कर रही है

इसके अलावा मौके से चार से पांच लड़कों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सभी बरामद लड़कियों को बाद में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जहां उनका सुरक्षित रखकर बयान दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि कई लड़कियों को काम और अच्छी कमाई का लालच देकर यहां लाया गया था।

तस्करी नेटवर्क का खुलासा

पुलिस जांच में यह गंभीर संकेत मिले हैं कि यह मामला केवल एक स्पा सेंटर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध कई राज्यों में फैले लड़की तस्करी नेटवर्क से हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग लड़कियों को मसाज पार्लर और स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्यों में धकेला जाता था।

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में एजेंटों की भूमिका भी संदिग्ध है, जो अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाते हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

स्थानीय स्तर पर फैला नेटवर्क

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि शहर के कई इलाकों और मोहल्लों में इस तरह के अनैतिक कार्य चोरी-छिपे चल रहे हैं। कुछ घरों और लॉज में व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से यह गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आई है।

इसके अलावा, पिछले कुछ वर्षों में बलिया में कई स्पा सेंटर खुले हैं, जिनमें से कुछ पर पहले भी संदेह जताया गया था। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन अब जाकर बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई है।

Ballia: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत कैसे? निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

पुलिस की जांच और बयान

सदर कोतवाली पुलिस ने सेंटर संचालक और लड़कियों की सप्लाई से जुड़े दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए विभिन्न राज्यों में छानबीन की जा रही है।

Location :  Ballia

Published :  24 May 2026, 12:29 PM IST