UP News: बलिया में भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारे

उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित गंगा भवन-उजियार घाट में स्वर्गीय पंडित गोरखनाथ उपाध्याय की स्मृति में श्रीमद्भागवत महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को निकली भव्य कलश यात्रा में हजारों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। गंगा पूजन, मंदिरों में दर्शन और वृंदावन के कलाकारों की रासलीला ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 October 2026, 7:14 PM IST

Ballia: जनपद के सोहांव विकास खंड अंतर्गत गंगा भवन-उजियार घाट में स्वर्गीय पंडित गोरखनाथ उपाध्याय की स्मृति में श्रीमद्भागवत महायज्ञ एवं कथा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में क्षेत्र की हजारों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा सुबह सात बजे गंगा भवन से शुरू हुई। श्रद्धालु स्टीमर घाट पहुंचे, जहां मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा उजियार घाट स्थित नदी तट से गांव के रास्ते प्राचीन हनुमान मंदिर सरयां पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद यात्रा काली मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

दोनों मंदिरों में दर्शन के बाद कलश यात्रा पुनः गंगा भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद यज्ञशाला में विधिवत कलश स्थापना की गई। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ मंडप का पूजन कराया और आरती संपन्न की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

69 साल तक कहां गायब रहा करोड़ का शाही टियारा? 1957 में टूटी कड़ी, अब नीलामी में खुलेगा इतिहास का पन्ना

सरल जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई जा रहीं कृष्ण लीलाएं

महायज्ञ के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक सरल जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म से जुड़े संदेशों को प्रस्तुत किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान के जरिए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देने के साथ भक्ति और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों और उनकी लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है।

चंदौली में मोबाइल छीनैती केस ने पकड़ा तूल, तहरीर गायब होने के आरोप से मचा हड़कंप

वृंदावन के कलाकारों ने किया रासलीला का मंचन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

मंगलवार की शाम यज्ञ स्थल पर वृंदावन-मथुरा से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित रासलीला का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंचन के दौरान उपस्थित लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए। रासलीला ने धार्मिक आयोजन के उत्साह को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, पीयूष उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, देव उपाध्याय और राजू उपाध्याय सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Location :  Ballia

Published :  20 October 2026, 7:14 PM IST