गोरखपुर में आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री ने सुनाई रासलीला की अद्भुत व्याख्या, भावविभोर हुए श्रद्धालु
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के बदरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर भक्तों ने श्रीकृष्ण की दिव्य रासलीला, कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का आनंद लिया। आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री जी महाराज के प्रवचन ने भक्तों को भक्ति और प्रेम की राह पर भाव-विभोर कर दिया।