हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Bahraich: स्मैक तस्करी के एक गंभीर मामले में बहराइच पुलिस ने बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाल निवासी आरोपी टेक बहादुर नेपाली, जो करीब डेढ़ माह पहले दीवानी न्यायालय से भाग गया था, अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 29 मार्च को नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर पालिका बैजनाथ निवासी टेक बहादुर को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अगले दिन 30 मार्च को दीवानी न्यायालय में पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान आरोपी ने न्यायालय के कटघरे से कूदकर भागने की कोशिश की। यह घटना न्यायालय और पुलिस दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।
Bahraich News: युवक-युवती ने फंदे से झूलकर कर लिया ये हाल, गांव में मचा कोहराम
अभियान को तेज करते हुए पुलिस ने आरोपी टेक बहादुर नेपाली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न हिस्सों में दबिश देकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लगभग डेढ़ माह तक चलने वाली यह तलाश पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रही।
बृहस्पतिवार रात लगभग 9 बजे मोतीपुर पुलिस ने आरोपी को फुट्टा चौराहा स्थित बलईगांव जंगल क्षेत्र से पकड़ लिया। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़ आया है।
Bahraich Crime: चुनावी रंजिश को लेकर जमकर हुआ बवाल, ईट, पत्थर व तलवारे चलने में कई लोग घायल
पकड़े जाने के बाद टेक बहादुर नेपाली को तुरंत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Location : Bahraich
Published : 16 May 2026, 12:35 PM IST