आखिर किस बात से डरी पुलिस? विनोद साहनी के परिजनों से मिलने जा रहे सपा नेताओं को रोके जाने पर गरमाई सियासत

गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड के बाद सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। घाघराघाट पर पुलिस द्वारा काफिला रोके जाने पर तीखी झड़प हुई, जिससे लखनऊ-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने नेताओं को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचाया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 September 2026, 12:53 PM IST

Bahraich: जरवलरोड क्षेत्र में गोंडा जिले के परसपुर थाना अंतर्गत रक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव के निवासी विनोद साहनी की हत्या के बाद से प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में बना हुआ है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए उनके घर की तरफ रवाना हुआ, तो रास्ते में पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और नेताओं के बीच तीखी झड़प और नोकझोंक हुई, जिसके चलते लखनऊ-बहराइच मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और लंबा जाम लग गया।

प्रतापगढ़ में छात्र को घेरकर बेल्ट से पीटा, फिर बनाया वीडियो! आखिर बुलेट सवार दबंगों ने क्यों दिखाई ऐसी दबंगई?

रामनगर से घाघराघाट तक गहमागहमी

जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने जा रहे इस काफिले में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा और कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे समेत कई प्रमुख नेता शामिल थे। जब नेताओं का यह काफिला रामनगर क्षेत्र में पहुंचा, तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, हालांकि सपा नेता किसी तरह आगे निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद जैसे ही काफिला घाघराघाट पर पहुंचा, वहां पहले से ही मुस्तैद भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को पूरी तरह घेर लिया और गाड़ियों के काफिले को रोक दिया।

नावों के सहारे जिंदगी, राशन को तरसे लोग और छतों पर बसे आशियाने! कानपुर के शुक्लागंज में बाढ़ का खौफनाक मंजर देख कांप उठेगा दिल

जाम की स्थिति के बीच भारी पुलिस बल की तैनाती

पुलिस द्वारा अचानक रास्ता रोके जाने के बाद घाघराघाट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी देर तक चली इस खींचतान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती का हवाला देते हुए सभी सपा नेताओं को आगे जाने से रोक दिया और उन्हें हिरासत जैसी स्थिति में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रोके गए काफिले में सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, सरफराज अहमद सोनू, अरशद हुसैन, सिद्धार्थ सिंह, दीपू यादव, अरमान खान, अभिषेक यादव, अनिल यादव और राजू कश्यप समेत तमाम अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता भी मौजूद रहे।

Location :  Bahraich

Published :  12 September 2026, 12:53 PM IST