Badaun: रात के अंधेरे में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने छीनी दो जिंदगियां

बदायूं में बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार अचानक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग दहल उठे और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 September 2026, 12:02 AM IST

Badaun: जनपद के उझानी में बरेली-मथुरा स्टेट हाई-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। मोती महल के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस

बेलगाम कार डिवाइडर पर चढ़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बदायूँ की तरफ से उझानी की ओर आ रही थी। जैसे ही कार मोती महल के पास पहुँची, अचानक तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर पर चढ़ गई और उसके बाद सीधे पोल से टकरा गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

सवारी बैठाई तो डंडे मारते हैं! बदायूं में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ भड़के टेंपो चालक, शिकायत लेकर पहुंचे DM ऑफिस

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से बदायूँ मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या या कोई गहरी साजिश? बदायूं में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, पोस्टमार्टम खोलेगा मौत के राज!

पुलिस का बयान

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतकों और घायलों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और नींद की झपकी माना जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को हटवाकर खुलवाया।

Location :  Badaun,

Published :  16 September 2026, 11:57 PM IST