राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर, यहां हुए शिफ्ट हुए

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोप से घिरे व्यवस्थापक गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही उन्होंने यह कदम उठाया, जिसके बाद इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 July 2026, 2:47 PM IST

Ayodhya: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बुधवार को नया अपडेट सामने आया है। राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही कारसेवक पुरम में शिफ्ट हो गए थे।

जानकारी के अनुसार ट्रस्ट में हाल में हुए प्रशासनिक बदलावों के क्रम में यह कार्रवाई हुई है। चढ़ावा प्रकरण और उसके बाद ट्रस्ट में हुए फेरबदल के बीच गोपाल राव का मंदिर परिसर छोड़ना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए गोपाल राव के स्थानांतरण और उनके अधिकारों में हुए बदलाव के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से हटाया

सूत्रों का कहना है कि गोपाल राव को ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से पहले ही हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनका कार पास भी सरेंडर करा दिया गया है, जिसके बाद मंदिर परिसर में उनकी प्रशासनिक गतिविधियां भी समाप्त हो गई हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से हड़कंप, सीक्रेट रिपोर्ट के 20 बड़े खुलासे उड़ा देंगे आपके होश

राम मंदिर का समस्त प्रबंधन की थी भूमिका

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो गोपाल राव व्यवस्थापक के रूप में राम मंदिर का समस्त प्रबंधन देखते रहे।  गोपाल राव पहले कर्नाटक के प्रांत प्रचारक रहे और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री पद पर कार्यरत थे। संघ के समर्पित पदाधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित गोपाल को पिछले साल ही ट्रस्ट में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल कर लिया गया।

थमा नहीं अयोध्या का डोनेशन स्कैम कि बदरीनाथ धाम में भी फूटा महाघोटाला, जांच कमेटी के हाथ लगे बेहद चौंकाने वाले सबूत!

राम मंदिर निर्माण और प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले गोपाल राव को ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटा दिया गया है।

 

Location :  Ayodhya

Published :  8 July 2026, 2:35 PM IST