Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के नाम पर कैसे हुई ठगी? जानिए ओडिशा की महिला श्रद्धालु के साथ होटल संचालक ने कैसे किया खेल

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु के साथ होटल संचालक द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से इस घटना की शिकायत की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच और संबंधित पक्षों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

Updated : 30 April 2026, 5:35 AM IST

Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बनाने का एक मामला सामने आया है। ओडिशा के कटक से आईं एक महिला श्रद्धालु ने होटल संचालक पर दर्शन पास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा यह पास पूरी तरह नि:शुल्क जारी किए जाते हैं, लेकिन होटल संचालक ने इसके बदले 2000 रुपये ऐंठ लिए।

फ्री पास के लिए दिए 2000 रुपये, मांगने पर नहीं लौटाए पैसे

जानकारी के अनुसार, कटक की रहने वाली देबास्मिता राउत अयोध्याधाम के छोटी देवकाली चौराहे के पास एक होटल में ठहरी थीं। उन्होंने 25 अप्रैल के लिए राम मंदिर दर्शन का सामान्य पास होटल संचालक के माध्यम से बनवाया था। जब पास उनके हाथ में आया, तो उस पर 'निश्शुल्क' (Free) लिखा देख उनके होश उड़ गए।

Kanpur Cyber Fraud: आईफोन में 15 टेलीग्राम ग्रुप और करोड़ों का खेल: जूते सिलने वाले का बेटा कैसे बना साइबर क्राइम का ‘सुल्तान’?

देबास्मिता का आरोप है कि होटल संचालक ने दो लोगों के पास के नाम पर उनसे 2000 रुपये वसूल लिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया पर सीएम योगी और यूपी पुलिस से गुहार

ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित महिला ने 27 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर अपना दर्द साझा किया।

Mahoba News: सामान लेने निकला था भाई, फिर पहाड़ से क्यों लगा दी छलांग? महोबा की खदान जिसने कई लोगों को निगल लिया

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और डीजीपी को टैग करते हुए भुगतान के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। महिला ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Location :  Ayodhya

Published :  30 April 2026, 5:35 AM IST