Site icon Hindi Dynamite News

प्रयागराज में आटो चालक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज के हरखपुर शारदा नहर के पास बदमाशों ने ऑटो चालक शिवराज मौर्य पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है।
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
प्रयागराज में आटो चालक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ऑटो चालक पर बदमाशों ने जोरदार हमला किया। हमले के बाद शिवराज मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हरखपुर शारदा सहायक नहर के पास दो बाइक पर सवार हुए चार बदमाशों ने ऑटो चालक को गोली मार दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीड़ित की पहचान शिवराज मौर्य (45) के रूप में की गई है। वह प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिवराज रोजाना कटरा गुलाब सिंह से प्रयागराज तक सवारियां ढोने का काम करते हैं।

जानें पूरा मामला

दरअसल, यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। शिवराज जब प्रयागराज से वापस घर की तरफ लौट रहे थे। हरखपुर शारदा नहर के पुल पर बदमाशों ने उनकी ऑटो को रूकवा दिया था। इसके बाद उन्होंने सीधे गोली से हमला कर दिया। गोली लगते ही शिवराज ड्राइविंग सीट से नीचे गिरने लगे थे।

गोली की आवाज सुन इकट्ठा हुए लोग

बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंचने लग गए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी थी। शिवराज के गाल में गोली लग गई थी। उन्हें गंभीर हालत में स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

पूछताछ में लगी पुलिस 

वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करेगी। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद इलाके में काफी डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन अपराध होने से आसपास के इलाकों में ग्रामीण लोग सहम गए हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद मचा हड़कंप

दूसरी तरफ, इस घटना के बाद नहर के आसपास वाले इलाके में पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है। ऐसे अपराध होने से प्रशासन भी काफी परेशान हो चुका है। लगातार हो रहे अपराध से लोगों के दिल में दहशत है। इसको ध्यान में रखकर पुलिस लगातार अपराध पर लगाम लगाने केा प्रयास कर रही है।

Exit mobile version