Encounter in Auraiya: बिधूना में पुलिस-बदमाश आमने-सामने, जेबकटी गैंग के 3 आरोपी दबोचे गए

औरैया के बिधूना क्षेत्र में बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। आरोपी बाइक से जेबकटी और धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 May 2026, 9:45 AM IST

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराध से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बिधूना क्षेत्र में बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

गपचरिया पुलिया के पास हुई मुठभेड़

घटना बिधूना थाना क्षेत्र के गपचरिया पुलिया के पास की है। यहां पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद हालात अचानक मुठभेड़ में बदल गए।

Auraiya News: मुठभेड़ के बाद दुकानदार को बाइक से घसीटने वाले तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी और घायल आरोपी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बदमाशों को गोली लगने की सूचना है, जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया। सभी आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

जेब काटने और धोखाधड़ी में थे सक्रिय

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठकर वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग राह चलते लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।

Auraiya: अभी शादी के कुछ ही महीने बीते थे… युवक ने उठाया ऐसा कदम जिससे पूरे इलाके में मची सनसनी, जानिये पूरा मामला

मुकदमे का खुलासा, आगे की कार्रवाई जारी

थाना बिधूना में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। मुठभेड़ के बाद इस मामले का अनावरण किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Location :  Auraiya

Published :  3 May 2026, 9:45 AM IST