प्रयागराज में अतीक अहमद की बेनामी प्रॉपर्टी कुर्क, 14 भूखंड पर हुई कार्रवाई

प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को माफिया अतीक अहमद की बेनामी अचल संपत्ति कुर्क की। मौजा भीटी, तहसील सदर में कैंट और एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की।। भीटी गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद माफिया की संपत्तियों पर पुलिस के शिकंजे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 October 2026, 1:32 AM IST

Prayagraj: संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने रविवार को मृतक माफिया अतीक अहमद की बेनामी अचल संपत्ति कुर्क की। कैंट और एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौजा भीटी, ताल्लुका असदुल्लापुर, तहसील सदर में यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, संपत्ति अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी और दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज कराई गई थी।पुलिस के मुताबिक पुलिस आयुक्त न्यायालय में वाद संख्या सीपी 2026004 (N)/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत 27 जुलाई 2026 को आदेश पारित किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में 25 अक्टूबर को संपत्ति कुर्क की गई।

मदन लाल भारतीया के नाम पर दर्ज थी संपत्ति

पुलिस का दावा है कि अतीक अहमद ने अपने प्रभाव और दबदबे का इस्तेमाल कर लोगों को डराया-धमकाया और अपराध से अर्जित धन से जमीनें खरीदीं। आरोप है कि इनमें से कुछ जमीनें अनुसूचित समाज के व्यक्ति मदन लाल भारतीया के नाम पर बेनामी संपत्ति के रूप में दर्ज कराई गई थीं। पुलिस ने कुर्क की गई संपत्ति को अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति बताया है।

संगम नगरी से विंध्याचल और चित्रकूट तक दौड़ेगी मेट्रो? प्रयागराज के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान की बड़ी सिफारिश

अलग-अलग आराजियों में दर्ज जमीन कुर्क

पुलिस की ओर से जारी विवरण के मुताबिक कुर्की की कार्रवाई में कुल 14 आराजी नंबरों में दर्ज जमीन शामिल है। इनमें आराजी संख्या 592, 133, 594 और 591 के एक-छठे हिस्से के साथ आराजी संख्या 568, 485, 489 मि., 469, 598, 138 के एक-पांचवें हिस्से सहित आराजी संख्या 488, 566, 587 और 558 की जमीन शामिल है। आराजी संख्या 138 में कुल 0.2970 हेक्टेयर में से 0.0594 हेक्टेयर हिस्सा कुर्क किया गया है।

प्रयागराज में फाफामऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर चढ़े हत्थे

 टीम ने की कार्रवाई

कुर्की की कार्रवाई में कैंट थाना प्रभारी अमर नाथ राय, उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल तुफैल खान और कांस्टेबल रितेश प्रसाद शामिल रहे। एयरपोर्ट थाने से पीपलगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह और कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने कार्रवाई में हिस्सा लिया। राजस्व विभाग की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल प्रतीक पांडेय मौजूद रहे।

Location :  Prayagraj

Published :  26 October 2026, 1:26 AM IST