
सड़क हादसा
Noida News : नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक हादसा हुआ है, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नोएडा : सेक्टर 24 इलाके में नोएडा स्टेडियम के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।… pic.twitter.com/lGzADVfeEG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे की है। नोएडा स्टेडियम के पास सड़क पर दो गाड़ियां खड़ी थी, एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक दोनों गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिनको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ड्राइवर अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Location : Noida
Published : 10 May 2026, 6:33 AM IST
Topics : Noida Stadium noida news Road Accident Truck Crash