BREAKING NEWS: दिन निकलते ही नोएडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक बना जानलेवा
सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। नोएडा स्टेडियम के पास सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों को एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।