अशोक विशेष सचिव सिचाई एवं अनिता वर्मा विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनीं

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गिरिजेश कुमार त्यागी को आयोग का सचिव बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में तैनात किया गया।

Updated : 8 April 2026, 8:12 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की सूची जारी की है। प्रदेश सरकार ने पांच IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार को सिचाई, जल संसाधन, परती भूमि विकास विभाग, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव का नियुक्त किया है।

यूपी में सरकारी नौकरी का मौका: आबकारी सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

सिचाई, जल संसाधन, परती भूमि विकास विभाग और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की विशेष सचिव श्रीमती अनिता वर्मा सिंह को उच्च शिक्षा विभाग का कुलसचिव व डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ का विशेष सचिव बनाया गया है।

IPL 2026 Weather Report: दिल्ली में बारिश का साया, मैच धुला तो GT की राह होगी कठिन? जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को लोक सेवा आयुक्त का सचिव नियुक्त किया गया है। प्रतिक्षारत IAS रत्नेश सिंह को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अपर निदेशक बनाया गया है । प्रतिक्षारत IAS श्रीमती गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है।

Location :  Uttra Pradesh

Published :  8 April 2026, 8:12 PM IST