Amethi Road Accident: टांडा-बांदा राजमार्ग पर प्याज लदा ट्रक पलटा, तीन परिवार उजड़े

जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन घरों में मातम पसर गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 May 2026, 4:45 AM IST

Amethi: जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा दुखद हादसा हो गया। टांडा-बांदा राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार तीन की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसा मुंशीगंज क्षेत्र के लोकीपुर गांव के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार प्याज लदा ट्रक गौरीगंज से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक बगल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर अराजक तत्वों का तांडव, परिवार ने जान से मारने का लगाया आरोप

हादसे में मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के गाजीपुर निवासी  प्रिंस वर्मा (16 वर्षीय) पुत्र श्यामलाल वर्मा और 25 वर्षीय सनी कुमार पुत्र रामदेव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुल्तानपुर निवासी राजू की उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रावस्ती निवासी अजीत गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी युवक रिश्तेदार थे और भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। देर रात हुए हादसे से परिवारों में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

सुल्तानपुर में गन प्वाइंट पर हुई लूट! अमेठी पुलिस ने किया खुलासा, 68 बकरे सहित तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस की कार्रवाई

मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश चल रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Location :  Amethi

Published :  29 May 2026, 4:42 AM IST